विकासनगर, देहरादून : साहिया से विकासनगर की तरफ जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली शंभू की चौकी के पास खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
हादसा सुबह के समय हुआ। सूचना के बाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। कालसी थानाध्यक्ष रितुराज सिंह ने कहा खाई में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू चलाया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कालसी थाना अंतर्गत साहिया से विकासनगर की ओर ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी। ट्रैक्टर चालक सायला से विकासनगर के लिए ट्रैक्टर में मिक्चर मशीन ट्रॉली लादकर ला रहा था। शंभू की चौकी के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में जा गिरा।
सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। खाई से फारुख (29) पुत्र दिलशाद, हुसैन (23) पुत्र इनाम निवासी मेहुवाला खालसा विकासनगर का शव खाई से निकाल लिया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनु लोक’ गौशाला का लोकार्पण किया
प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की भेंट
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक