टिहरी: बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग के पास एक ट्रक देर रात गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। रात को ही पुलिस ने रेस्क्यू कर शवों को खाई से निकाला।
हादसा देर रात करीब 12 बजे से एक बजे के बीच हुआ। ट्रक संख्या एच आर 56 ए 2125 ऋषिकेश से श्रीनगर गढ़वाल की ओर जा रहा था। देवप्रयाग के निकट तोता घाटी के समीप चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर किसी तरह खाई से दो शव निकाले गए। मृतकों की पहचान ट्रक चालक सुखबीर सिंह उर्फ नन्ना (38 वर्षः निवासी ग्राम बरोट, थाना लाडवा कुरूक्षेत्र, हरियाणा और आस मोहम्मद (17 वर्ष) पुत्र नदीम अहमद निवासी कस्बा सरसावा, रायपुर रोड टावर वाली गली जिला सहारनपुर के रूप में की गई। पुलिस के मुताबिक दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना भेज दी गई।

More Stories
बारिश को लेकर आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह अलर्ट मोड परः मंत्री मदन कौशिक
सचिव आपदा प्रबंधन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेश में बारिश की स्थिति की समीक्षा की
मोहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स