April 20, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

कोटद्वार में तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत

कोटद्वार, पौड़ी : लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के अंतर्गत ग्राम जुवा में गुलदार (तेंदुए) के हमले में एक महिला की मौत हो गई।

रविवार को ग्राम जुवा निवासी बाली देवी (40 वर्ष) पत्नी सुरेंद्र सिंह अन्य दिनों की भांति गांव से कुछ दूर खेतों में बकरियां चुगा रही थी। इसी दौरान एक गुलदार ने बकरी पर हमला कर दिया। जैसे ही बाली देवी बकरी को गुलदार के जबड़े से छीनने लगी, गुलदार ने बाली देवी पर ही हमला कर दिया और मौके पर ही मिहला की मौत हो गई। बाली देवी के साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने गांव में आकर घटना की सूचना दी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला ने वन क्षेत्राधिकारी किशोर नौटियाल को घटना की सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।