April 20, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

चमोली। सर्दियों में भी पहाड़ियों पर हो रहा भूस्खलन लोगों की जान को खतरा बना है। जोशीमठ-मलारी हाईवे पर पहाड़ी हुए भूस्खलन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जोशीमठ से लगभग 27 किमी आगे सुराईथोटा, भोरपाणी के समीप पहाड़ी से पिछले कई महीने से रुक-रुककर भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन से मिट्टी के साथ एक बड़ा बोल्डर भी पहाड़ी से खिसक गया।

इस दौरान बोल्डर ने जोशीमठ-मलारी हाईवे से जा रहे बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान अनीश (36 वर्ष) निवासी ग्राम सेखपुर, बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार, वह मोबाइल की बैटरी ठीक करने का काम करता था। थानाध्यक्ष जसपाल नेगी के अनुसार युवक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।