चंपावत। बाराकोट विकासखंड में मिरतोली से घाट को जा रहे शव यात्रा का वाहन खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दुर्घटना रविवार दोपहर 12 बजे की है। बाराकोट विकासखंड में मिरतोली से घाट को जा रहे शव यात्रा का वाहन लिसा डिपो के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। सूचना पर पुलिस टीम रेस्क्यू के लिए रवाना हुई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।

More Stories
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 20 से 27 नवम्बर तक चलेगा विशेष अभियान
असम राइफल्स ने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के साथ किया संवाद कार्यक्रम का आयोजन
‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज’ का 26 नवंबर को होगा भव्य समापन