पौड़ी। पौड़ी में मौसम का मिजाज बदला रहा। रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश से आमजनजीवन भी प्रभावित रहा। बारिश से जिले के मोटरमार्गों में आवाजाही बंद हो गई है। बारिश से जिले के 14 मोटर मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। जो मार्ग बंद हुए हैं उनमें दो राज्य मार्ग भी शामिल हैं। हालांकि बंद हुए मार्गों को खोलने में विभाग जुटे हैं लेकिन रुक-रुक हो रही बारिश के चलते बंद मोटर मार्गों को खोलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।भूस्खलन और मलबा आने से जिले राज्य मार्ग मरचूला सराईखेत-बैजरों-पोखड़ा सतपुली मोटर मार्ग, स्व. जगमोहन सिंह नेगी मोटर मार्ग, दुगडडा के अलावा खंडाह मोटर मार्ग, भंडालु- डंगलधार मोटर मार्ग, कोट मल्ला कोट तल्ला- कंडिया कुलासू मार्ग, रोतपुर कुंजोली मोटर मार्ग, गैडखाल- अमरसैण मार्ग, सतपुली- बरसूड़ी मार्ग, सतपुली- दुधारखाल, चोलूसैंण- देवीखेत, अदवाणी- नाहसैंण- बहेड़ाखाल मार्ग, चौबट्खाल- गवाणी-पोखड़ा मार्ग, डाडामंडी- द्वारीखाल मार्ग व कांडाखाल- चैलूसैंण मोटर मार्गों पर भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। मोटरमार्गों के बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश से 14 सड़कों पर आवाजाही ठप

More Stories
व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, उनके सम्मान, सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्धः सीएम
पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग
घंटाघर से हुआ ‘रामलीला महोत्सव’ का भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ