देहरादून। प्रदेश की स्थाई राजधानी गैरसैंण, नए भूकानून को बदलने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने रैली निकाली। रैली के दौरान उक्रांद नेताओं ने कांग्रेस व भाजपा पर तीखे प्रहार किए।
उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली विकासनगर में पार्टी कार्यालय से जिलाअध्यक्ष विजय बौड़ाई के नेतृत्व में शिमला बाईपास, नया गांव पेलियो, भुड्डी, बड़ोवाला होते हुए सेलाकुई पहुंची।
उसके बाद रैली सहसपुर हरबर्टपुर होते हुए विकासनगर व डाकपत्थर तक गई। इसका उद्देश्य लोगों को प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराना रहा।
इस मौके पर यूकेडी के जिला अध्यक्ष बौड़ाई ने रैली के माध्यम से प्रदेश की स्थाई राजधानी गैरसैंण व नए भू कानून को बदलने की मांग की है। कहा कि राज्य गठन के बाद उत्तराखंड में आई कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने सूबे को भ्रष्टाचार की गर्त में झोंकने का काम किया है। साथ ही जनभावनाओं के विपरीत काम किया है। इससे प्रदेश की जनता में हताशा और निराशा माहौल है।
रैली में लताफत हुसैन, गिरीश मनडोला, शैलेश गुलेरी, दिगंबर भंडारी, देवेन्द्र कंडवाल, बिशन सिंह रावत, सुरेन्द्र कुकरेती, अहमद मिर्जा, मनोज बिष्ट आदि शामिल रहे।

More Stories
देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी
आध्यात्मिक क्रिकेट महोत्सव में रोमांच चरम पर, दिल्ली, गाजियाबाद, हरिद्वार और विकासनगर सेमीफाइनल में
महाराज ने किया शारदा कॉरिडोर, नायकखेड़ा के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण