देहरादून। देहरादून में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गर्इ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला कि युवक प्रॉपर्टी डीलर है और वो शहर कोतवाल एसएस नेगी की मौसी का बेटा है।
वसंत विहार के शुक्लापुर में सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलते ही एसपी सिटी मौके पर पहुंची। उसकी पहचान जय करन रौतेला के रूप में हुर्इ है। जय की हत्या हत्या देर रात की गर्इ है। गोली उसके सिर पर मारी गर्इ है, जबकि उसके पास से एक खोखा भी बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है कि जय को रात नौ बजकर 40 मिनट पर शिवपुरी में एक चाय की दुकान पर देखा गया था। उस समय एक अन्य युवक कार से उसके साथ निकला था। फिलहाल, शहर कोतवाल भी मौके पर पहुंच गए हैं और जय की कार भी प्रेमनगर से बरामद कर ली गर्इ है।

More Stories
नेपाल में आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पुण्यकार्ट फाउंडेशन का राहत अभियान जारी
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया
सीएम ने भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की