April 26, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

Election Tracker: जानिए आज दिनभर क्या रहेंगी चुनावी गतिविधियां

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए अब सभी दल पूरे जोर-शोर से तैयारियों में जुट गए हैं। जैसे-जैसे चुनाव का वक्त नजदीक आ रहा है, नेताओं के दौरे बढ़ रहे हैं। इस चुनावी गहमागहमी में कौन नेता किधर प्रचार कर रहा है और चुनाव की अन्य गतिविधिया क्या हो रही हैं। इस सबको हमने एक जगह लाने की कोशिश की है, जिसे ‘Election Tracker’ नाम दिया है। आइए जानते हैं आज दिनभर क्या कुछ होगा।

राजनाथ सिंह उत्तराखंड में 

गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। पहले राजनाथ सिंह दोपहर को गोपेश्वर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राजनाथ सिंह कोटद्वार के मालवीय उद्यान में जनसभा करेंगे।

कांग्रेस के गढ़ में सीएम की रैली

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज कैथल जिले के सीवन स्थित दशहरा ग्राउंड में भाजपा की रैली को संबोधित करेंगे। बता दें कि 20 मार्च को होली मिलन समारोह के 12 दिन बाद मुख्यमंत्री दोबारा कैथल आ रहे हैं। गुहला को छोड़कर अन्य तीन सीटों पर भाजपा विधानसभा चुनाव हार गई थी। कैथल विधानसभा क्षेत्र से रणदीप सिंह सुरजेवाला कांग्रेस के विधायक है। कैथल हलके सहित कलायत, पूंडरी और गुहला में भाजपा की मजबूत पकड़ को लेकर यह रैली आयोजित की जा रही है।