June 15, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

नव वर्ष की उमंग में डूबा बॉलीवुड, ऐसे दी जा रही है गुढ़ी पाड़वा की बधाई

मुंबई। चैत्र नवरात्र के आरंभ के साथ आज देश के अलग अलग भागों में नव वर्ष की धूम है। मुंबई और महाराष्ट्र में आज के दिन गुढ़ी पाड़वा के रूप में मनाया जा रहा है। फिल्म और टीवी के कलाकार इसे अपने अपने तरीके से सेलेब्रेट कर रहे हैं। एक दूसरे को सोशल मीडिया के जरिये बधाई दी जा रही है।

टीवी स्टार और गीत हुई सबसे पराई सीरियल से काफी लोकप्रिय हुईं दृष्टि धामी ने इस मौके पर डांस के साथ सेलेब्रेट किया। उन्होंने महाराष्ट्रीयन नउवारी साडी पहन कर पिंगा और सपने में मिलती है जैसे गानों पर डांस किया। वो सीरियल गठबंधन के स्पेशल गुढ़ी पाड़वा एपिसोड में गेस्ट के तौर पर शामिल हुई थीं।

माधुरी दीक्षित ने अपने घर पर परम्परागत गुढ़ी स्थापित की है और उसकी एक तस्वीर पोस्ट की हैl

रंगीला गर्ल के नाम से मशहूर उर्मिला मातोंडकर परंपरागत वेशभूषा में नज़र आईं। वो कांग्रेस के टिकट पर उत्तर मुंबई से लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं ।

साउथ स्टार लक्ष्मी राय ने उगादी और गुडी पाडवा की शुभकामना दी है l