April 25, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

बढ़ती जा रहीं Vivek Oberoi की मुसीबत, चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन ने किया इवेंट से बाहर

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) अपने मीम्स वाले विवादित ट्वीट के चलते मुसीबत में पड़ गए हैं। माफी मांगने के बाद भी उनकी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले नेशनल कमिशन फॉर वुमेन ने उन्हें नोटिस भेजा और अब एक चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन ने उन्हें अपने इवेंट से बाहर कर दिया है।

स्माइल फाउंडेशन नाम की एक चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन ने उन्हें अपने इवेंट से बाहर करते हुए जानकारी दी, ‘ओबेरॉय की सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर स्माइल फाउंडेशन सेलेब्रिटी से खुद को अलग करता है। हमारा संस्थान महिला शक्तिकरण के लिए स्टैंड करता है। विवेक ओबेरॉय का बयान हमारी विचारधारा के साथ मेल नहीं खाता है’। बता दें कि विवेक को DLF Promenade में ओडिशा फानी चक्रवात के लिए फंड रेजिंग इवेंट का हिस्सा बनना था।

विवेक मांग चुके हैं माफी
विवेक ने अपने ट्विटर हैंडल पर दो ट्वीट कर माफी मांग चुक हैं। विवेक ने लिखा, ‘कई बार जो फनी लगता है, हो सकता है वो दूसरे को फनी नहीं लगे। मैंने 10 साल तक करीब दो हजार लड़कियों के बेहतर भविष्य के लिए काम किया है। मैं किसी महिला को अपमानित करने में सोच भी नहीं सकता। मेरे मीम से अगर किसी महिला की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी मांगता हूं… ट्वीट डिलीडेट।

सेलिब्रिटीज ने दी थी नीसहत
विवेक के ट्वीट के बाद सोमन कपूर, अनुपम खेर से लेकर कई सेलिब्रिटज ने उन्हें फटकार लगाई थी। अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था, सोशल ’Social मीडिया पर सोच समझ कर ज़िक्र करो, ए दोस्त कहीं सामाजिक ऐतबार से ग़ैर मुनासिब ना हो !! ~ ab rj’। हालांकि सलमान से जब विवेके के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ा ही कूल रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था ‘मैं ध्यान नहीं देता। पहले जैसा ट्वीट ही नहीं करता, तो मीम क्या देखूंगा। मैं काम करूं या मीम्स देखूं। मैं बिल्कुल ध्यान नहीं देता’।

विवेक ओबेरॉय ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर साझा की जिसमें ऐश्वर्या राय, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, आराध्या और विवेक दिख रहे हैं। सलमान ऐश्वर्या वाली फोटो पर “ओपिनियन पोल” लिखा है। ऐश्वर्या की विवेक ओबेरॉय के साथ वाली तस्वीर पर “एग्जिट पोल”, जबकि पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ ऐश्वर्या की तीसरी तस्वीर में ‘रिजल्ट्स’ लिखा है। विवेक के इस ट्वीट के बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है।