June 20, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

उत्तराखंड में पारे ने पकड़ी रफ्तार, अभी गर्मी से राहत के नहीं हैं आसार

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों में भी पारा रफ्तार पकड़ने लगा है।  पारे की बढ़ती रफ्तार अब पसीने छुड़ाने लगी है। उत्तरकाशी और अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान क्रमश: 36.1 और 34.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पर्वतीय इलाकों में ये दोनों शहर सर्वाधिक गरम रहे।

वहीं देहरादून में यह 38.8 व हरिद्वार में 39.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी गरमी से निजात नहीं मिलने वाली है।

प्रदेश में मौसम के मिजाज तल्ख बना हुआ है। दोपहर में चिलचिलाती धूप और गरम हवा के थपेड़ों से बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल कम हो रही है।

पहाड़ों में सुबह-शाम भले ही सुकूनदायी हो, लेकिन दोपहर भारी गुजर रही है। यहां तक कि पिथौरागढ़ जैसे शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 30 मई तक तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। 31 मई अथवा एक जून के बाद परिवर्तन के संकेत हैं।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर————अधितम———–न्यूनतम

देहरादून———38.8————–21.2

मसूरी————27.7————–16.8

नई टिहरी——-29.2————–16.4

हरिद्वार———39.1————–22.0

उत्तरकाशी——36.1————–14.0

जोशीमठ——–26.1————–15.0

अल्मोड़ा———34.1————–11.4

नैनीताल———28.3————–20.0

पंतनगर———40.0————–17.9

पिथौरागढ़——-31.0————–14.3

मुक्तेश्वर——–25.0————–14.2

चंपावत———-28.0————–16.1