नई दिल्ली मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटे के अंदर लक्षद्वीप में एक चक्रवाती तूफान आने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक लक्षद्वीप के पास दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है, जो धीरे-धीरे गहरा होता जा रहा है।
मौसम विभाग ने अपनी बुलेटिन में कहा है कि आने वाले 6 घंटों के अंदर कम दबाव वाला क्षेत्र और गहरा हो सकता है। 24 घंटों के बाद ये एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक ये क्षेत्र फिलहाल लक्षद्वीप से 240 किमी उत्तर पश्चिम में है। माना जा रहा है कि चक्रवात की वजह से अगले कुछ दिनों में मानसून की रफ्तार धीमी हो सकती है।
मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। फिलहाल हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे से 50 किमी प्रति घंटा है, जो आगे बढ़कर 60 किमी प्रति घंटा हो सकती है। चक्रवात के दक्षिण-पूर्व और इससे सटे लक्षद्वीप और पूर्व-मध्य अरब में प्रबल होने की संभावना है।

More Stories
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति
सेवाभाव और कर्तव्यबोध को अपना मार्गदर्शक मंत्र बनाएं प्रशिक्षु आईएएस अधिकारीः उपराष्ट्रपति
नहीं रहे आलंपिक पदक विजेता दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा