April 26, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

किसी ने आपको नहीं बताई होगी भारत के बारे में ये बातें

अद्वितीय भारत एक ऐसा देश जो अपनी खूबसूरती और मेहमान नवाजी के लिए विश्व प्रसिद्ध है। पर्यटक यहाँ आने के लिए लालायित रहते हैं। यह दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा और दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। हालाँकि फिल्मों ने भारत को हमेशा गरीब और उजाड़ देश के रूप में दिखाया है, जहाँ भिखारी और रोगी भरे हैं। नई पीढी इस दाग को मिटाने का अथक प्रयास कर रही है। हम भारत के कुछ ऐसे ही तथ्यों पर नजर डालते हैं जो शायद आपने सुने न होंगे-
1. भारत की युवा शक्ति
यह एक युवा और परिपक्व देश है। यहाँ 50 प्रतिशत से अधिक लोग 25 वर्ष से कम आयु के हैं। 2ध्3 लोग 35 वर्ष से कम आयु के हैं। जिसके कारण यहाँ की युवा शक्ति बढ़ रही है। इन युवाओं के स्वप्न अलग हैं और मन म्रे कुछ कर दिखाने की चाह है। इनके विचारों से भारत भी बदल रहा है।
2. देश का एक भाग कर नहीं देता है
भारत एक कृषि-प्रधान देश है। यहाँ के 50 प्रतिशत लोगों का व्यवसाय कृषि और खेती है। यह देश मूल रूप से खेती और किसानी पर चलता है। और कृषि यहाँ कर मुक्त है। इसके अतिरिक्त आबादी का एक बड़ा हिस्सा शारीरिक श्रम करता है। ऐसे श्रमिकों की कमाई पर भी नजर रखना कठिन है इसलिए यह भी कर मुक्त है।
3. वेडिंग डिटेक्टिव
भारत एक ऐसा देश है जहाँ आज भी अधिकतर विवाह माता-पिता की पसंद से होते हैं। यहाँ अनेक वेडिंग डिटेक्टिव हैं। ये किसी भी माध्यम से वर और वधु के मित्रों और रिश्तेदारों से मन मुताबिक जानकारी निकाल लेते हैं और अगर माता-पिता को सभी कुछ अनुकूल मिलता है, तो वह विवाह की मंजूरी दे देते हैं।

4. हार्न प्लीज
भारत दुनिया का दूसरा घनी आबादी वाला देश है। जहाँ ट्रैफिक जाम एक आम बात है। यहाँ लगभग हर ट्रक और लारी के पीछे लिखा रहता है ‘हार्न प्लीज’ ऐसा इसलिए है कि ओवर टेकिंग करते समय दुर्घटना न हो। लेकिन इनके ड्राईवर लगातार अपनी उँगलियों को हार्न पर रख संकेत देते रहते हैं, जिससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है।