
बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालओं का पहला जत्था 30 जून को सुबह जम्मू से पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना होगा। बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा एक जुलाई से शुरू हो रही है।
जम्मू। बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालओं का पहला जत्था 30 जून को सुबह जम्मू से पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना होगा। बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा एक जुलाई से शुरू हो रही है। भगवती नगर आधार शिविर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार हो रहा है। मरम्मत कार्य तेजी के साथ जारी हैं।
यात्री निवास के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती हो गई है। जम्मू से तीस जून को रवाना होने वाले श्रद्धालु बालटाल के मार्ग से पवित्र गुफा पहुंच कर एक जुलाई को दर्शन करेंगे। पहलगाम रूट से जाने वाले श्रद्धालुओं को पहुंचने में दो तीन का समय लग जाता है। कई श्रद्धालु जम्मू में रुके बिना सीधे ही पहलगाम व बालटाल पहुंच कर यात्रा पर रवाना होते हैं।
राज्यपाल जो श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन भी है, यात्रा शुरू होने के पहले दिन विधिवत पूजा करते हैं। इसके साथ ही यात्रा शुरू हो जाती है। यात्रा मार्गो से बर्फ हटाने का काम अंतिम चरण में अमरनाथ यात्रा के दोनों मार्गों बालटाल और पहलगाम से बर्फ हटाने का काम तेजी के साथ जारी है।
मरम्मत कार्य भी चल रहे है। यह काम अंतिम चरण में हैं। 25 जून तक सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। वहीं, सभी कैंप डायरेक्टर, एडिशनल डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर 25 जून को अपने अपने यात्रा कैंपों में जिम्मा संभाल लेंगे।

More Stories
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति
सेवाभाव और कर्तव्यबोध को अपना मार्गदर्शक मंत्र बनाएं प्रशिक्षु आईएएस अधिकारीः उपराष्ट्रपति
नहीं रहे आलंपिक पदक विजेता दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा