विधानसभा सत्र का पहला दिन, वित्त मंत्री प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि देकर हुआ शुरू
देहरादून- दिन का विशेष सत्र पूर्व संसदीय कार्य और वित्त मंत्री प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरु हुआ। पहले दिन की कार्यवाही की शुरुआत करते हुए संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक ने प्रस्ताव रखा। पहले दिन आज प्रश्नकाल नहीं होगा। सदन में नेता सदन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, नेता विपक्ष इंदिरा हृदयेश के साथ ही सुबोध उनियाल को छोड़ सभी मंत्री सदन में मौजूद रहे। सदन के सभी सदस्यों ने प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि दी।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ज़िम्मेदारी निभाई। उन्होंने सीएम बनने के बाद कई मुद्दे प्रकाश पंत को सौंपे, जिनका उन्होंने समाधान किया। प्रकाश पंत को याद करते हुए भावुक हुए सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि तमाम दिक्कतों का समाधानकर्ता आज हमारे बीच नहीं है। उनकी यादें हमारे लिए हमेशा मार्ग प्रशस्त करेंगी।श्रद्धांजलि सदन की कार्यवाही राष्ट्रगीत के साथ शुरू हुई। स्वर्गीय प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम ने प्रकाश पंत के साथ बिताए पलों को याद किया।
More Stories
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच
देहरादून में खुला वनरक्षक स्टोर, स्वदेशी तकनीक से वन्यजीवों की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
गढ़वाल के विकास को लेकर सांसद अनिल बलूनी की बड़ी पहल