October 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

अपने दौर की शानदार अभिनेत्री नीतू सिंह का 8 जुलाई को जन्मदिन

Happy Birthday Neetu Kapoor: वो एक्ट्रेस जिसने पर्सनल और प्रोफेशनल, दोनों जिंदगियों को बखूबी संभाला

नई दिल्ली,Happy Birthday Neetu Kapoor: 8 जुलाई को अपने दौर की शानदार अभिनेत्री नीतू सिंह का जन्मदिन होता है। नीतू सिंह को आज की पीढ़ी रणबीर कपूर की मां के रूप में भी जानती है। वहीं, एक बड़ा तबका उन्हें ऋषि कपूर की पत्नी के रूप में भी जानता है। बीते दौर के लोग उन्हें राजकपूर की बहू के रूप में जानते हैं लेकिन इन सबसे से अलग नीतू सिंह की अपनी एक अलग पहचान रही हैl

नीतू कपूर ने अपने परिवार के लिए वह सभी त्याग और बलिदान दिया हैl जोकि हर भारतीय महिला करती हैंl नीतू कपूर को ऋषि कपूर और रणबीर कपूर की शक्ति के तौर पर भी देखा जाता हैंl नीतू कपूर ने अच्छे और बुरे समय में अपने परिवार की सुरक्षा पूरी मुस्तैदी के साथ की हैl इतना ही नहीं अब जब परिवार पर इतना बड़ा संकट आया थाl उससे निपटने के लिए भी नीतू कपूर ने कमर कसी और वह जब तक ऋषि कपूर कैंसर से ठीक नहीं हो गएl तब तक उनके साथ डटी रहींl

आपको बता दें कि, इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का प्यार परवान पर है और कुछ दिनों से दोनों साथ में समय भी व्यतीत भी कर रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ब्रहास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका है। हाल ही में नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थीl जिसमें वह आलिया भट्ट के अलावा अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रही थीl

नीतू कपूर का फ़िल्मी करियर भी बहुत बुलंदी पर रहा हैl उन्होंने अपने दौर में कई सुपरहिट फ़िल्में दी हैंl जिनमें खेल खेल में, अमर अकबर एंथोनी, काला पत्थर, याराना, जैसी फ़िल्में शामिल हैl वह आज भी फिल्मों में सक्रिय हैl नीतू कपूर को जन्मदिन की ढेरों मंगलकामनाएंl