काशीपुरः निकाय चुनाव के दौरान बाजपुर में मतदान केंद्र पर सुबह हंगामा हो गया। शुगर मिल बूथ पर सुबह दर्जामंत्री राजेश कुमार वोट डालने पहुंचे। लाइन लंबी होने पर वे वापस लौट रहे थे। इसी बीच वे परिसर में खड़े हो गए। जानकारी के अनुसार, एक सिपाही ने उन्हें वहां से धक्का देकर हटाने की कोशिश की। जिसके बाद वहां हंगामा हो गया। मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में झड़प हो गई। इसके बाद अधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। उत्तराखंड की 84 नगर निकायों के लिए वर्ष 2018 में चुनाव कराए जा चुके हैं, लेकिन श्रीनगर और बाजपुर नगर पालिका परिषदों में तकनीकी वजह से चुनाव नहीं हो पाए थे। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 15 जुलाई, 2019 से पहले चुनाव कराने के आदेश दिए थे।श्रीनगर में 44 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है और इनके भाग्य का फैसला 25 हजार 126 मतदाताओं को करना है।
मतदान के दौरान हंगामा, दर्जाधारी मंत्री और पुलिस के बीच नोकझोंक

More Stories
व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, उनके सम्मान, सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्धः सीएम
पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग
घंटाघर से हुआ ‘रामलीला महोत्सव’ का भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ