उत्तराखण्ड

गढ़वाल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में खुली कंप्यूटर लैब

पौड़ी। गढ़वाल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। यहां पर कार्यरत प्रधानाचार्य ने स्वयं के ही प्रयासों से कंप्यूटर लैब स्थापित की है।

गुरुवार को स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व शिक्षामंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी ने पहल की सराहना की। कहा कि आज के जमाने में छात्र-छात्राओं के लिए कंप्यूटर की शिक्षा बहुत जरूरी है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के कार्यो की सराहना की। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से कंप्यूटर सीखने पर जोर दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य सकलानंद नौटियाल ने बताया कि उन्होंने स्वयं के खर्चे पर ही स्कूल में 2 कंप्यूटर और 4 सीसीटीवी लगाए हैं। कहा कि यहां पर कंप्यूटर स्थापित होने से छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर की निशुल्क शिक्षा मिल सकेगी।

Related posts

18 साल से 45 आयु के लोगों का वैक्सीनेशन राज्य में एक सप्ताह बाद ही शुरु हो पाएगा

Anup Dhoundiyal

सामाजिक सहभागिता से ही टी.बी. उन्मूलन संभवः मिशन निदेशक स्वाति भदौरिया

Anup Dhoundiyal

डीएवी छात्रसंघ का धरना जारी, सचिवालय घेराव की चेतावनी

Anup Dhoundiyal

Leave a Comment