UK Review हरिद्वार- जिले के बड़े अस्पतालों में शुमार मेला अस्पताल में शनिवार को डायलिसिस के दौरान मशीन ठप होने से हरिपुरकलां निवासी एक मरीज की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में रेफर किया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. प्रेम लाल ने उपचार के दौरान हिमालयन अस्पताल में उक्त मरीज की मौत की पुष्टि करते हुए जांच की बात कही है। सीएमओ का कहना है कि 69 वर्षीय इस मरीज की अब तक 20 से 25 डायलिसिस हो चुकी थी। डायलिसिस मशीन ठप होने से ही मरीज की हालत बिगड़ी, अभी ऐसा नहीं कहा जा सकता। इससे पहले, मेला अस्पताल पर प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दूसरे मरीज और उनके तीमारदारों ने हंगामा किया। सूचना पर महापौर आदि भी मौके पर पहुंची और सिस्टम पर अंगुली उठाई। उन्होंने कहा गरीबों की जान से खिलवाड़ होने नहीं दिया जाएगा।
मेला अस्पताल, अधीक्षक, हरिद्वार डॉ. राजेश गुप्ता का कहना है कि एयर लेने के चलते जनरेटर बंद हो गया था। इसके चलते डायलिसिस में थोड़ा व्यवधान पहुंचा। एक मरीज की हालत डायलिसिस के दौरान दिल का दौरा पड़ने के कारण बिगड़ी, जिसे प्राथमिक उपचार देने के साथ समय से जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सिस्टम की लापरवाही ने ली मरीज की जान

More Stories
गंगा में डूबे तीन लोगों के शव एसडीआरएफ ने किये बरामद
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये
राज्यपाल ने अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्रों में मिलकर कार्य करने का आग्रह किया