Uncategorized उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

देहरादूनःउत्तराखंड में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसकी शुरुआत मोथरोवाला में रिस्पना से ऋषिपर्णा अभियान के तहत थ्रो बॉल के माध्यम से पौधरोपण कर की है। उन्होंने कहा कि पिछली बार हुए पौधरोपण को हम सुरक्षा न देने के कारण बचा नहीं पाए, लेकिन इस बार हुए पौधरोपण को हमने बचाने के लिए सभा काम पूरे कर लिए हैं, जिसके परिणाम जल्द देखने को मिलेंगे।  इससे पहले हरेला पर्व पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सभी से इस पर्व पर पौधरोपण करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस साल हरेला पर्व के अवसर पर छह लाख 25 हजार पौधे रोपेगी।हरेला पर्व पर दिए गए अपने संदेश में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि यह हमारी परंपराओं और संस्कृति से जुड़ा पर्यावरण संरक्षण महोत्सव है। हमें अपनी पर्यावरण हितैषी परंपराओं को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस पर्व पर अपने घर, मोहल्ले और पार्कों में पौधरोपण का आह्वान किया। वहीं, अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड की प्रकृति को महत्व देने की परंपरा रही है। प्रकृति के विभिन्न रूपों की हम पूजा करते हैं और इसका वैज्ञानिक आधार भी है। उन्होंने कहा कि हरेला संपन्नता, हरियाली, पशुपालन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।

 

Related posts

पुनर्वास पैकेज का पीएमओ की निगरानी में क्रियान्वयन से बनेगा सुरक्षित और भव्य जोशीमठः महेंद्र भट्ट

Anup Dhoundiyal

भारतीय जीवन बीमा निगम ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 1 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया

News Admin

उत्तराखण्ड पुलिस में 1425 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई, सीएम ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र  

Anup Dhoundiyal

Leave a Comment