April 25, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

बोल्डर गिरने से सलूड डुंग्रा मोटर मार्ग हुआ बंद

चमोली-जोशीमठ प्रखंड के सलूड़ डुंग्रा गांव तक के लिए बनी लिंक सड़क पहाड़ी से बोल्डर आने से बंद हो गई है। सड़क के बंद होने से सलूड़, डुंग्रा, डुंग्री और बरोशी गांव के लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। शनिवार की दोपहर को अचानक गड़ी मंदिर से कुछ दूरी पर गांव की ओर पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूट कर सड़क में आ गिरा। जिस कारण से सड़क को भी हल्का नुकसान हुआ है। भारी बोल्डरों के सड़क में आने के कारण लोगों को पैदल आवाजाही में भी भारी परेशानी हो रही है। वहीं तहसीलदार जोशीमठ चन्द्र शेखर बशिष्ठ ने बताया कि लोनिवि को सड़क खोलने के लिए आदेशित किया जा रहा है व उम्मीद है कि रविवार दोपहर तक सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी जाएगी।