उत्तरकाशी(Review)निविदाओं के विरोध में मोरी, पुरोला व नौगांव के स्थानीय ठेकेदरों ने रोष व्यक्त किया । ठेकेदारों ने कमल नदी पर सिचांई विभाग के माध्यम से कराये जा रहे करोड़ों के बाढ़ सुरक्षा कार्यों के निर्माण को लगाई गई बड़ी निविदाओं के विरोध में मंगलवार को जहां सिंचाई विभाग कार्यलय परिसर में धरना व प्रर्दशन कर नारेबाजी की। मंगलवार को यमुनाघाटी के पुरोला, मोरी एवं नौगांव के ठेकेदार सिंचाई विभाग परिसर में एकत्रित हुए। जिसमें उन्होंने कमल नदी में बाढ़ सुरक्षा मद के तहत लगायी गयी बड़ी-बडी निविदाओं को निरस्त कर छोटी निविदाएं लगाने की मांग की। संगठन के अध्यक्ष मदन सिंह नेगी ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा है कि एक ओर सरकार बेरोजगारों व युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े दावे कर रही है। वहीं क्षेत्र में हो रहे निर्माण में बडी निविदाएं लगाकर छोटे ठेकेदारों का रोजगार छीन रही है। ठेकेदारों नेकहा कि सरकार पहाड़ी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के अवसर देने की बजाय बड़ी बड़ी निविदाएं लगाकर छोटे ठेकेदारों को बेरोजगारी में धकेल रही है। जो कि सरासर पहाड़ी क्षेत्रों के छोटे व्यवसायिक ठेकेदारों के साथ विश्वासघात है।जुलूस प्रर्दशन में संगठन के अध्यक्ष मदन सिंह नेगी,वीरेंद्र सिंह रावत, प्रताप सिंह, बहत्तर सिंह, सुनील कुमार, रमेश पैन्यूली, केंद्र सिंह, गोरीराम, सेवाराम शाह, मोहन सिंह राणा, धन सिंह, जयेंद्र सिंह, राजेंद्र सिहं, बद्री प्रसाद, दिनेश खत्री, आदि मौजूद थे।
बड़ी निविदाओं के विरोध में ठेकेदार संगठन ने किया जुलूस प्रर्दशन

More Stories
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट
मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए
हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम