देहरादून । टिहरी के स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने चार छात्राओं से शर्मनाक हरकत की। चाय के बहाने छात्राओं को किचन में बुलाया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा, लेकिन फिर एक छात्रा ने जो किया…
छात्राओं का आरोप है कि सोमवार को कक्षा में पढ़ाई के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक ने विद्यार्थियों से ब्लैक बोर्ड पर देखने को कहा और इसी दौरान आरोपी ने चार छात्राओं से छेड़छाड़ कर दी।
इसके बाद आरोपी प्रधानाध्यापक ने छात्राओं को चाय बनाने के लिए किचन में बुलाया और वहां भी छेड़छाड़ की। इन छात्राओं में से एक स्कूल से निकलकर पास ही स्थित अपने गांव पहुंची और परिजनों को प्रधानाध्यापक की हरकतों से अवगत कराया।
इसके बाद चारों छात्राओं के बयान दर्ज किए और ग्राम प्रधान की तहरीर पर आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक गिरीश चंद्र उनियाल (45) को छेड़छाड़ करने के आरोप में पोक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलरूप से हिंडोलाखाल ब्लॉक के मोरना गांव निवासी तथा वर्तमान में ढालवाला में रहता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
मतदाता सुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करेंः गढ़वाल आयुक्त
खेल महाकुंभ 2026ः 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चैंम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच