April 25, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सीएम त्रिवेंद्र ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कालसी के लिए की कई घोषणाएं

देहरादून, (UK Review संवाददाता।) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कालसी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्रों के कल्याण के लिए 15 लाख रूपये का कारपस फण्ड स्थापित करने, विद्यालय के छात्रों का भोजन व्यय 100 रूपये से बढाकर 150 रूपये करने, विद्यालय में सोलर हीटिंग सिस्टम लगाने के साथ ही विद्यालय में संगीत का संग्रहालय कक्ष स्थापित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र विद्यालय की व्यवस्थाओं छात्रों के कल्याण संबंधी कार्यों के लिये अपने व्यक्तिगत एकाउन्ट से 05 लाख रूपये देने की भी घोषणा की। इसके लिये उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य को प्रस्ताव बनाकर प्रेषित करने को कहा है। उन्होंने इसके तहत होने वाले कार्यों का निर्धारण भी विद्यालय के प्रधानाचार्य के विवेक पर छोड़ा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पुरानी कालसी स्थित इन्टर कॉलेज के भवन की मरम्मत हेतु 25 लाख रूपये की घोषणा भी की।शनिवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल, डिस्पेन्सरी तथा अतिथि कक्ष का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इससे पूर्व उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय में चल रही शैक्षणिक शिक्षणेत्तर गतिविधियों की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों छात्रों को विद्यालय की स्थापना दिवस की शुभकानायें देते हुए कहा कि इस विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में जो कीर्तिमान स्थापित किये हैं वह सराहनीय है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि शिक्षक का कार्य मूर्तिकार की तरह है। जिस प्रकार तमाम कठिनाइयों परिश्रम के बाद मूर्तिकार पत्थर को तरासकर आकर्षक मूर्ति का निर्माण कर उसे जीवन्त बनाता है, उसी प्रकार शिक्षक भी छात्रों को कड़ी मेहनत समर्पित भाव से उन्हें शिक्षित करने का कार्य करते हैं। छात्रों के जीवन में शिक्षक का बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सही कहा था कि विद्यालय में भवन लाइब्रेरी आदि अन्य सुविधाओं की कमी को एक योग्य शिक्षक ही दूर कर सकता है। एकलव्य विद्यालय इसका जीता जागता उदाहरण है। छात्रों को शिक्षित करने, उनके व्यक्तित्व विकास का जो समर्पित भाव दृढ़ इच्छा शक्ति इस विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षकों में है वह निसंदेह सराहनीय है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कोई भी संस्था आसानी से खड़ी नहीं होती है। इसके लिये कड़ी मेहनत समर्पण का भाव होना जरूरी है। अत्यधिक फीस लेकर शिक्षा देने वाले स्कूलों से बेहतर शिक्षा का माहौल छात्रों को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में मिल रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के बच्चों के पिछले दो वर्ष में विभिन्न आईआईटी, एमबीबीएस प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पर भी प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने विद्यालय को जनजाति क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा का प्रमुख केन्द्र बताया है। स्कूल के शिक्षकों को भी जनजाति छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करने के लिये बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध कराना समाज के व्यापक हित में है, हमारे छात्र बेहतर गुणात्मक शिक्षा के बल पर ही देश के कर्मठ शिक्षित नागरिक बन सकेंगे। मुख्यमंत्री ने विद्यालय के 7 छात्रों को विभिन्न संस्थानों आई0आई0टी0, एन0आई0टी0 एवं आईआईआईटी में, दो छात्रों का एमबीबीएस, 4 छात्रों को दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कालेजांे में प्रवेश मिलने को विद्यालय की गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।  कार्यक्रम में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बी.आर. आर्य, उपाध्यक्ष जनजातीय आयोग मूरत राम शर्मा, सचिव एल फैनई, अपर सचिव रामविलास यादव, निदेशक जनजातीय कल्याण सुरेश जोशी, ब्लाक प्रमुख कालसी अर्जुन सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चैहान सहित विद्यालय के शिक्षक छात्र आदि उपस्थित रहे।