(UK Review)नई टिहरी। एनएसयूआई ने छात्रों की समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर श्री देव सुमन विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला बादशाहीथौल में फूंका। जिसके बाद कुलपति को समस्याओं का लेकर ज्ञापन प्रेषित किया। मांगों का त्वरित निदान न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन के माध्यम से कुलपति को अवगत कराया गया कि बार-बार विश्वविद्यालय की समस्याओं के समाधान की मांग विश्व विद्यालय प्रशासन से की जाती रही है। लेकिन आज तक इनका समाधान नहीं हो पाया है। जिसके चलते पूरे प्रदेशभर के छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुलपति को निजी सचिव के माध्यम से प्रेषित ज्ञापन में बताया गया है कि एमएससी, एम, बीए, बीकाम और बीएससी प्रथम सेमेस्टर के परिणाम अब तक नहीं घोषित किये गये हैं। जिससे छात्र परेशान हैं। इसी तरह बीएससी, बीकाम और बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम भी घोषित नहीं किया है। छात्र हितों को दरकिनार कर विश्वविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी अपने निजी कार्यों प्रमोशन, ज्येष्ठता और स्थानांतरण आदि के मामलों को लेकर देहरादून के चक्कर रोज काट रहे हैं या फिर वहीं डटे हैं। जिससे विश्वविद्यालय में छात्र और शैक्षणिक हित के कार्य बुरी तरह से प्रभावित हैं। प्रशासनिक अधिकारी के भी नदारद रहने से विश्वविद्यालय के अहम कार्य ठप हैं। पीएचडी परीक्षा भी नियमानुसार अभी तक नहीं की गई हैं। जिससे परेशान छात्रों ने मांग करते हुये कहा कि यदि जल्दी ही इन मांगों पर गौर नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। इस मौके पर एनएसयूआई के सौरभ तड़ियाल, संदीप कुमार, गौरव डबराल, अमित बलूनी, अमन रावत, अमिर सजवाण, सलार अंसारी, सुमन नेगी, अंकित नेगी, अभिषेक तोमन आदि मौजूद रहे
एनएसयूआई ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का पूतला फूंका

More Stories
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर
मॉक अभ्यास के सम्बन्ध में एनआईसी सभागार में हुई टेबल टॉप बैठक