टिहरी(UK Review) । टिहरी जिले के प्रतापनगर-कंगसाली-मदननेगी मोटर मार्ग पर बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में नौ बच्चों की मौत हो गई, जबकि नौ बच्चे घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक घटना टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक की है। जहां आज सुबह यह हादसा हुआ। सूचना पर एसडीआर, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया।घायलों को जिला अस्पताल बौराड़ी लाया जा रहा है। बताया गया कि वैन में कुल 18 छात्र सवार थे। अभी मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह की है। प्रतापनगर-कंगसाली-मदननेगी मोटर मार्ग पर एक स्कूली मैक्स वाहन कंगसाली के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। सूचना पर आसपास के लोग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर घायल बच्चों को खाई से बाहर निकाला गया और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।
खाई में गिरा स्कूली मैक्स वाहन, नौ बच्चों की मौत

More Stories
आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान भी आवश्यकः मुख्यमंत्री
दलेर मेहंदी का सार्वजनिक मंच पर अपमान दुर्भाग्यपूर्णः अमरजीत सिंह
ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर