(UKReview)जोशीमठ। बदरीनाथ से ऋषिकेश की ओर जा रहे यात्रा वाहन के ऊपर लामबगड़ स्लाईड में भारी बोल्डर एवं मलबा आने से इसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि 5 को चोटें आयी हैं। सीएचसी जोशीमठ में प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को हायर सेटर रैफर कर दिया गया है। जबकि दो घायलों का उपचार जेपी कंपनी के लामबगड़ चिकित्सालय में चल रहा है।बता दें कि यात्रा वाहन बदरीनाथ से सुबह 8 बजे बदरीनाथ से जोशीमठ की ओर चला। यात्रा मार्ग में बस जब लामबगड़ स्लाईड को पार कर रही थी तो ऊपर से भारी मात्रा में बोल्डर एवं मलबा बस के ऊपर गिर गया। जिस कारण इसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई व अन्य को चोटें आयी हैं।बस के परिचालक दर्शन सिंह रावत पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम बंगाली नन्दप्रयाग जनपद चमोली ने बताया कि जब उनका वाहन लामबगड़ में पहुंचा तो वहां पर स्लाईड में मलबा आने से सड़क बंद हो रखी थी व मशीनें मलबा हटा रही थी। परिचालक ने बताया कि उनका वाहन वहां पर पांच से दस मिनट तक खड़ा रहा। जिसके बाद स्लाईड के किनारे तैनात एक गार्ड ने उनकी बस को स्लाईड क्रास करने का इशारा किया। उनकी बस लगभग बीस मीटर आगे बढ़ी थी कि स्लाईड का एक बड़ा भाग भर-भराकर वाहन के ऊपर गिर गया व वाहन मलबे में पूरी तरह से दब गया। परिचालक के अनुसार उनकी बस में 9 हरिद्वार की, एक चमोली की व एक पांडुकेश्वर की सवारी बदरीनाथ से बैठी थी। बताया कि एक सवारी स्लाईड में ही बस में बैठी। इस तरह से चालक एवं परिचालक को मिलकार बस में कुल 14 लोग थे। मौके पर तैनात होमगार्ड बलवीर आगरी ने बताया कि घटना सूचना तत्काल गोविन्दघाट चौकी को दी गई व पांच मिनट के अंदर पुलिस की टीम एवं 108 मौके पर पहुंची व कुछ घायलों को निकालकर पहले सीएचसी पांडुकेश्वर फिर जोशीमठ पहुंचाया गया। वहीं घटना स्थल से जोशीमठ लाते समय राजकुमार (24) निवासी बिजनौर यूपी ने दम तोड़ दिया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। सीएचसी के प्रभारी डा़ एसके गुप्ता ने बताया कि जोशीमठ सीएचसी लाये घायलों में सुजान सिंह (55) पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी हरमुनी थराली , जनपद चमोली जो कि वाहन का चालक भी हैं, के अतिरिक्त शैलेश शुक्ला (40) पुत्र नरेन्द्र शुक्ला निवासी बसई मुम्बई एवं प्रेम सागर कुसवा (42) पुत्र प्रहलाद कुसवा निवासी गुठही बिहार को अंदरूनी चोटें आयी हैं। इसलिए इन तीनों को हायर सेंटर रैफर किया जा रहा है। बताया कि परिचालक दर्शन सिंह रावत, एवं जवाहर सिंह उम्र (60) पुत्र गबर सिंह निवासी थैंग जोशीमठ को हल्की चोटें हैं व उनका इलाज सीएचसी जोशीमठ में ही किया जायेगा।
News Portal

More Stories
चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु
विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने लिया स्वतः संज्ञान
दिव्यांग बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा