October 27, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

प्रशासन की टीम ने पलटन बाजार में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान 

(UK Review)देहरादून। शहर में मुख्य बाजारों में फुटपॉथ व सड़क पर हुआ अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम टीम ने पलटन बाजार व तहसील बाजार समेत धामवाला आदि में अभियान चलाया। पुलिस के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान में दो दर्जन दुकानदारों के चालान काटे गए। हालांकि, नियमित अभियान की वजह से दुकानदारों में कुछ हद तक सुधार भी दिखा। पिछले चार दिन से पलटन बाजार समेत धामावाला, मोती बाजार, हनुमान चैक और पीपलमंडी बाजार में नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम अतिक्रमण पर कार्रवाई कर रही है। गत दिवस मोती बाजार में अवैध दुकान हटाने को लेकर जमकर विवाद हुआ था, लेकिन व्यापारियों के हंगामे के बावजूद बाजार में कार्रवाई लगातार जारी है। संयुक्त टीम बाजार में लगातार गश्त करती रही और अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सामान जब्त नहीं किया गया। बताया गया कि अतिक्रमण करने वालों से हर रोज दस-दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।