देहरादून। विधायक गणेश जोशी के रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गढ़ी कैंट से महिलाओं को लेकर आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें 19 महिलाओं को चोटें आयी।विधायक गणेश जोशी को सूचना प्राप्त होते ही वह दुर्घटना स्थल पर पहुंचे, उन्हांेने सभी चोटिल महिलाओं को उपचार हेतु सिनर्जी अस्पताल भेजा। जहां पर डाक्टरों ने 15 महिलाओ का जॉच एवं प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया किन्तु 2 महिलाओं एवं 2 बच्चों को भर्ती कर उन्हें उपचार दिया जा रहा है। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद विधायक गणेश जोशी पुनः घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुॅचे। उन्होनें दूरभाष पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से वार्ता की और घटनाक्रम से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने हर प्रकार के सहयोग हेतु आश्वस्त किया।
News Portal

More Stories
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट
आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत