देहरादून(UK Review) सिल्वरबेल एकेडमी नकरौदा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रंग बिरंगे परिधानों में बच्चों ने राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की। बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भागीदारी की। उन्होंने आकर्षक परिधान पहन कर मन मोहा। इस दौरान अधिकांश बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा के वेश में दिखे। स्कूल के प्रबंधक प्रमोद कपरवाण ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होंने बच्चों को कृष्ण जन्माष्टमी के महत्व की जानकारी दी। उन्हें भगवान कृष्ण के जीवन के बारे में बताया कि कृष्ण के जीवन से स

दा कुछ सीखते रहना चाहिये। हमें प्रण लेना चाहिए कि बिना किसी फल की चिन्ता किये इमानदारी के साथ अपना करना चाहिये। तभी हम जीवन में सफल रहेंगें।उनके जीवन से जुड़ी रोचक जानकारियां भी बताई। इस मौके पर अंजना कपरवाण, मीरा रतूड़ी, पूजा कंडारी, खिमा रावत, भावना डोगरा, रंजना देवी आदि मौजूद रहे।

More Stories
देहरादून में स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक भवन में स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल ने लोक भवन में किया ध्वजारोहण