
अलीगढ़, तालानगरी अलीगढ़ में आज सुबह खलबली मच गई। यहां के धनीपुर हवाई पट्टी पर लैंडिंग के दौरान चार्टर्ड प्लेन में अचानक आग लगने की सूचना पर जिला तथा पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर हो गया।
धनीपुर हवाई पट्टी पर आग लगने के कारण प्लेन तो राख हो गया, लेकिन आग लगने के बाद भी कोई जनहानि नहीं हुई है। दो पायलट सहित उसमें सवार चारों लोग सुरक्षित हैं। अलीगढ़ के धनीपुर हवाई पट्टी पर चार्टर्ड प्लेन के लैंड करते समय उसमें आग लग गई। इस प्लेन में सवार दो पायलट सहित छह लोग सवार थे।

जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। आग को दमकल कर्मी बुझाने में जुटे हैं। लेंडिंग के दौरान चार्टर्ड प्लेन तारों से टकरा गया था। प्लेन कैप्टन किशोर व दीपक के अलावा इंजीनियर रामप्रकाश गुप्ता, प्रभात त्रिवेदी, आनंद कुमार व कार्तिक सवार थे।सभी को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया है।

निजी एविएशन कम्पनीके प्रशिक्षु प्लेनों की मरम्मत करने के लिए इंजीनियर दिल्ली से चार्टर्ड प्लेन में आए थे। चार्टर्ड प्लेन में आग लगने की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
प्लेन सुबह दिल्ली से अलीगढ़ आ रहा था। लैंडिंग के दौरान विमान 11 हजार वोल्ट के बिजली के तारों से टकरा गया था। चार्टर्ड प्लेन लैंड करते समय 11 हजार वोल्ट बिजली के तारों में उलझ गया, जिससे विमान क्रैश हो गया है और आग लग गई।

More Stories
देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ
आयुष्मान भव अभियान के तहत चलाया जायेगा जागरूकता कार्यक्रम
रेड अलर्ट के बावजूद सरकार की लापरवाही, भारी नुकसान और आपदा में मौतों के लिए सरकार जिम्मेदारः आप