(UK Review)देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में बॉलीबॉल के खिलाड़ी हिमांशु त्यागी ने भेंट की। 03 अगस्त से 11 अगस्त तक म्यांमार में आयोजित अंडर-23 एशियन बॉलीबॉल चैंपियनशिप में रुड़की के हिमांशु त्यागी ने भारतीय टीम की ओर से प्रतिभाग किया। इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने सिल्वर पदक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने बॉलीबॉल खिलाड़ी हिमांशु त्यागी को शुभकामना देते हुए आगे भी इसी तरह का खेल प्रदर्शन की अपेक्षा की है। हिमांशु ने बताया कि 2020 में बहरीन में होने वाले विश्व चैंपियनशिप के लिए उनका चयन हुआ है। इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय बॉलीबॉल खिलाड़ी अरुण सूद भी उपस्थित थे।
बॉलीबॉल खिलाड़ी हिमांशु त्यागी ने की सीएम से भेंट

More Stories
रुद्रनाथ की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर
गंगोत्री के अन्नकूट पर्व पर और यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज पर होंगे शीतकाल के लिए बंद
केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद