श्रीनगर (UK Review)हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के कुलसचिव डा. एके झा की तहरीर पर बिड़ला परिसर छात्र संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सहित चार नामजद व अन्य छात्रों के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच करने के उपरांत आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में छात्र संघ स्थगित किए जाने के विरोध में शुक्रवार को आंदोलित छात्रों पर कुलसचिव ने उनके आवास में घुसकर नारेबाजी करने व उनकी पत्नी के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। तहरीर में कुलसचिव ने कहा है कि छात्रों की भीड़ ने घर के गेट पर सुरक्षाकर्मी को धक्का देकर जबरन उनके घर के अहाते में प्रवेश कर नारेबाजी भी की। इस मामले की शिकायत उन्होंने शुक्रवार देर सायं को एसएसपी को पत्र भेजकर की थी। कोतवाली निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि एसएसपी पौड़ी के निर्देशेां पर कोतवाली श्रीनगर में छात्र संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अंकित उछोली, अतुल सती, अमित प्रदाली व नरेश नेगी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
छात्र संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सहित अन्य छात्रों पर केस

More Stories
रुद्रनाथ की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर
गंगोत्री के अन्नकूट पर्व पर और यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज पर होंगे शीतकाल के लिए बंद
केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद