October 21, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

पटवाल हत्याकांड के चारों आरोपियों को कोर्ट ने दोषी ठहराया

कोटद्वार(UK Review) के बहुचर्चित सुमित पटवाल हत्याकांड के चारों आरोपियों को एडीजे प्रतिभा तिवारी की अदालत ने दोषी ठहराया है। सहायक अभियोजन अधिकारी जितेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि इस मामले में 3 सितम्बर को सजा सुनाई जायेगी।22 मार्च 2015 को कोटद्वार के बेलाडाट में दो शूटरों ने सुमित पटवाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब पुलिस ने इस मामले में सिविल लाइन रुड़की निवासी विशाल उर्फ जौली और उसके दोस्त जॉनी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। इसके अलावा गोकुल गांव निवासी सुरेंद्र नेगी उर्फ सूरी व मानपुर निवासी दीपक रावत को मास्टरमाइंड मानते हुए गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना कि सुरेन्द्र उर्फ सूरी ने सुमित पटवाल हत्याकांड को अंजाम देने के लिए शूटरों को सुपारी दी थी जबकि दीपक रावत ने दोनों शूटरों को सुमित पटवाल संबंधित जरूरी जानकारी मुहैया कराई थी। इस मामले में जौली, जॉनी और सुरेन्द्र जेल में बंद है जबकि दीपक रावत बेल पर बाहर था। शनिवार को एडीजे प्रतिभा तिवारी ने चारों आरोपियों को दोषी मानते हुए दीपक को हिरासत में भेज दिया।