October 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सीज फायर ट्रस्ट देहरादून में खोलेगा अपना पहला पेन मैनेजमेंट सेण्टर 

(UK Review)देहरादून। सीज फायर ट्रस्ट, सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट ने आज देहरादून में अपने पहले पेन मैनेजमेंट सेण्टर छह नंबर पुलिया अम्बेवाले गुरुद्वारा के पास शुरू करने की घोषणा की। यह दर्द निवारक केंद्र रोगियों के सामाजिक और आर्थिक पृष्टभूमि में बिना भेदभाव करे रोगियों को मुफ्त में फिजियोथेरेपी और दर्द प्रबंधन सेवाएं प्रदान करेगा। इसमें 3 फिजियोथेरेपिस्ट और हाउसकीपिंग कर्मी होंगे। इसका उद्देश्य प्रतिदिन 50 रोगियों का उपचार करना है।
उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में शिल्पा मल्होत्रा चेयरपर्सन सीज फायर ट्रस्ट ने कहा की हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम उत्तराखण्ड में अपना पहला दर्द प्रबंधन केंद्र शुरू कर रहे है जिसका उद्देश्य रोगियों का पुनर्वास करना और लोगों को दर्द मुक्त होना है ताकि वे खुशहाल जीवन जी सकें। देहरादून केंद्र शुरू करने के कुछ हफ्तों के भीतर हमारे रोगियों को अतिरिक्त लाभ प्रदान करने के लिए हमारे पास एक अंशकालिक होम्योपैथी चिकित्सक भी होगा जो कि रोगियों को मुफ्त इलाज और सलाह प्रदान करेग। सीज फायर ट्रस्ट देहरादून मुंबई और वडोदरा में नए केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया में है। जो कि आने वाले वर्षो में स्थापित हो जायेंगे इस अवसर पर शिल्पा मल्होत्रा कपिल मल्होत्रा रिद्धिम थापर सरोज थापर और ट्रस्ट के अन्य सदसय भी मौजूद रहे।