गढ़वाल विश्वविद्यालय एक बार फिर अपनी हरकतों के चलते सुर्खियों में है आपको बता दें कि गढ़वाल विश्वविद्यालय ने विज्ञान स्नातक की डिग्री जारी की है जिसमें एक स्नातक को दो बार केमिस्ट्री विषय में अंकित किया गया है और सबसे बड़ी हैरानी वाली बात तो यह है कि ठीक उसके नीचे कुलपति साहब के साइन भी मौजूद हैं शायद कुलपति साहब ने एक बार भी इस डिग्री पर नजर नहीं डाली होगी विज्ञान की पढ़ाई कर रहे प्रकाश चमोली को गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा सर्टिफिकेट देते हुए हिंदी में तो रसायन विज्ञान प्राणी विज्ञान और वनस्पति विज्ञान लिखा गया है किंतु इंग्लिश में बांटने के अलावा दो अन्य सब्जेक्ट केमिस्ट्री ही रिपीट हो रखे हैं यानी आपको बता दें एक ही छात्र के दो बार केमिस्ट्री के सब्जेक्ट हैं इससे पहले भी गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रशासन डिग्री के फॉर्मेट में हिंदी वाले भाग में उपाधि लिखना भूल गया था एक तो डिग्री हासिल करने के लिए छात्रों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है आवेदन करने के बावजूद भी कई चक्कर लगाने पड़ते हैं उस पर भी अगर डिग्री में इस तरह से छप जाए तो आप ही बताइए वह डिग्री किस काम की एक बार फिर गढ़वाल विश्वविद्यालय को एक बार अपने काम की गंभीरता का प्रशिक्षण दिलाए जाने की जरूरत शायद महसूस होती हुई नजर आ रही है
डिग्री पर गौर फरमाइए- कब सुधरेगा गढ़वाल विश्वविद्यालयगढ़वाल विश्वविद्यालय को है प्रशिक्षण दिलाए जाने की जरूरत

More Stories
बारिश को लेकर आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह अलर्ट मोड परः मंत्री मदन कौशिक
सचिव आपदा प्रबंधन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेश में बारिश की स्थिति की समीक्षा की
मोहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स