बद्रीनाथ हाइवे पर आज एक दर्दनाक हादसा हो गया, देवप्रयाग में तीन धारा के पास यात्रियों से भरे टैंपो ट्रैवलर पर पत्थर गिरने से 5 यात्रियों की मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हो गए हैं।
सभी यात्री पंजाब के मोहाली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, टैंपो संख्या PB01A7524 बदरीनाथ हाईवे पर जा रहा था। तभी पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे और एक बड़ा पत्थर टैंपो पर गिर गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है।
More Stories
पार्षद बरखा पाल एवं महेश पाल सहित अनेक युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर की समीक्षा की
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलेंः आयुक्त आनंद स्वरूप