देहरादून- डेंगू से पीड़ित एक मरीज श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की छत से कूद गया। जिससे मरीज के पैर में चोट आई है। परिजन मरीज की चोट का इलाज कराकर घर ले गए। जानकारी के अनुसार, डेंगू से पीड़ित 72 वर्षीय एक मरीज श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मंगलवार को भर्ती था।
मंगलवार रात वह अस्पताल के ऑर्थो वार्ड वाली पहली मंजिल से कूद गया। जिससे मरीज के पैर में चोट आई। इससे अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों और परिजनों में हड़कंप मच गया। इलाज कराने के बाद बुधवार सुबह परिजन उसे घर ले गए। अस्पताल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता लगा कि मरीज मानसिक रूप से परेशान है। मरीज की हालत सामान्य है और परिजन उन्हें घर ले गए हैं।
More Stories
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक में वैश्य मित्र अभियान को गति देने का आह्वान
नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में किया जनसंपर्क