October 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ CBI ने केस किया दर्ज

विधायकों के खरीद खरीद फरोख्त मामले में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को झटका लगा है। उनके खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है। सीबीआई ने कथित रूप से विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में रावत और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। महीने की शुरुआत में नैनीताल हाईकोर्ट ने हरीश रावत के स्टिंग मामले में सीबीआई को एफआईआर दर्ज करने की छूट दे दी थी साथ ही यह भी साफ किया कि यह कार्रवाई न्यायालय के अंतिम आदेश पर आधारित होगी। सीबीआई ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर हरीश रावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अनुमति मांगी थी।

मार्च 2016 में उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से अपनी सरकार को बचाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया था। इसके बाद से उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई और 31 मार्च 2016 को राज्यपाल की संस्तुति से हरीश रावत के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू हुई।