October 19, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का वीडियो मोरनी बन के’ नाचे हो रहा वायरल

अमेरिकन पॉप सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस चाहें जितने बिज़ी रहें, लेकिन अपने बिज़ी शिड्यूल में भी वो मौज मस्ती करते रहते हैं। प्रियंका के पति में यूं तो कई खासियतें हैं, लेकिन उनकी एक बात जिसने भारतीयों को सबसे ज्यादा अट्रैक्ट किया है वो है उनका बॉलीवुड गानों पर थिरकना। ये बात प्रियंका चोपड़ा भी कई बार बता चुकी हैं कि निक भले की भारत में नहीं पले बड़े लेकिन उनका दिल देसी है।

इतना ही नहीं उन्हें बॉलीवुड सॉन्ग, पंजाबी सॉन्ग काफी पसंद हैं। निक के कई वीडियो भी वायरल हो चुके हैं जिसमें वो प्रियंका से साथ बॉलीवुड गानों पर डांस करते हैं। अब निक का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें में वो आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बधाई हो’ के एक सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने ऑरेंज कलर का कोट पहना हुआ है और वो ‘मोरनी बन के’ गाने पर मस्त झूम रहे हैं।

वैसे ये पहली बार नहीं है जब निक किसी बॉलीवुड सॉन्ग पर झूम रहे हों। उनके बर्थडे के दौरान भी उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें में प्रियंका चोपड़ा के साथ बॉलीवुड सॉन्ग पर थिरक रहे थे। इस वीडियो में निक और प्रियंका ‘दे दे प्यार दे’ के गाने हौले-हौले पर डांस करते दिखे थे।