चमोली में हिमनी–बधाण के पास मैक्स खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत, 6 घायल
जनपद चमोली के अंतर्गत देवाल विकासखंड में हिमनी – बधाण के मध्य एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, बाकी छह घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां डॉक्टर द्वारा बताया गया कि सभी घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उन्हें जल्द से जल्द हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है घटना सुबह की बताई जा रही है घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर मृतकों व घायलों को खाई से निकाला जिनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाकी अन्य घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, वाहन दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
More Stories
शैक्षिक भ्रमण पर भेजे जायेंगे मेधावी छात्र-छात्राएं
चुनावी चिंता छोड़, विपक्ष अंतिम सत्र में सकारात्मक रुख के साथ करे प्रतिभागः महेंद्र भट्ट
ऋतु खंडूड़ी भूषण की विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल