रिपोर्टर राजेंद्र सिंह गुसाईं नरेंद्र नगर

आज 14 अक्टूबर को विकासखंड मुख्यालय फकोट से पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थलों के लिए किया गया रवाना,
विकासखंड के 135 मतदान स्थलों के लिए 135 पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री के साथ की गई रवाना,
नरेंद्र नगर विकासखंड में 119 ग्राम प्रधान, 847 वार्ड सदस्य, 40 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा पांच जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए 28599 पुरुष व 31661 महिलाओं सहित कुल 60260 मतदाता कर सकेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग,
उधर चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण आज प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है, बड़े नेता छुट मैया नेताओं के चुनाव प्रचार में कूद पड़े हैं,
इसकी एक बानगी आगरखाल में हुई चुनाव प्रचार सभा में देखने को मिली है,
43 भैंतण वार्ड से दयाल सिंह रावत भाजपा प्रत्याशी हैं,आगरखाल में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा आयोजित की गई,
इस चुनावी जनसभा की खास बात यह देखने में आई कि अधिकांश वक्ताओं ने वोटरों को लुभाने के लिए गढ़वाली में भाषण दिया,
पूर्व विधायक नरेंद्र नगर ओम गोपाल रावत ने दयाल सिंह रावत सहित विकासखंड के पांचों जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत का दावा किया है, बैठक में गजा भाजपा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र खाती वरिष्ठ भाजपा नेता भास्कर गैरोला जगदंबा कोठियाल आदि ने दावा किया कि दयाल सिंह रावत की लोकप्रियता व कर्मठता को देखते हुए कांग्रेस ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी ही खड़ा नहीं किया। ऐसे में निर्दलीय प्रत्याशी की जमानत ज़ब्त होनी तय है

More Stories
अब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे
मुख्य सचिव ने स्प्रिंग एंड रिवर रिज्युविनेशन अथॉरिटी के कार्यों की समीक्षा की
विकसित भारत वर्कफोर्स के विजन को मिलेगी गति