lifestyle

अगर आप भी दिखना चाहती हो सोनम कपूर जैसा खूबसूरत,तो रोज़ाना करने होंगे बस ये काम

जब बात होती है बॉलीवुड की फैशनिस्टा की तो सबसे ऊपर सोनम कपूर का नाम आता है। सोनम को हमेशा से उनके ग़ज़ब के स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जाना गया है। सभी सोनम कपूर के आकर्षक लुक्स, खूबसूरती और स्टाइलिश कपड़ों के दीवाने हैं। यही वजह है कि उन्हें फैशन आइकन कहा जाता है।

उनके ग़ज़ब के लुक्स और फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करने की काबिलियत ने ही फैशन क्रिटीक्स को भी उनका फैन बनाया है। यह कहना ग़लत नहीं होगा कि सोनम ने अपनी फिल्मों से ज़्यादा नाम फैशन की वजह से कमाया है। हम सभी का यह मानना है की एक एक्ट्रेस के सुन्दर दिखने के पीछे घंटो जिम में पसीना बहाना और प्रॉपर डाइट लेना है, लेकिन हाल ही में सोनम कपूर ने इन बातों को खारिज करते हुए अपने खास ब्यूटी टिप्स रिविल किए हैं।

तो आइए जानें इस डीवा की खूबसूरती के राज़:

1. सोनम का मानना है कि अच्छा सोचें, अच्छा खाएं, खुश रहें और अंदर से खूबसूरत महसूस करें, आप जैसा महसूस करते हैं चेहरे पर वही नज़र आता है। सोनम ने बताया कि परिवार और दोस्तों से मिल रहा प्यार और स्पोर्ट ही उनकी खूबसूरती के पीछे का राज़ है।

2. सोनम कभी भी क्लिंसिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइज़िंग का रुटिन नहीं भूलती हैं। वह डॉ. ऋचा सेठ से रोज़ाना फेशियल करती हैं जो उनके चेहरे पर खूबसूरती के साथ चमक भी लाता है।

3. सोनम महीने में दो बार बालों में तेल लगाती हैं। वह बादाम और नारियल के तेल के साथ शिकाकाई को मिलाकर बालों में लगाती हैं। जिसके बाद वह बालों को मुलायम बनाने के लिए मॉइश्चराइज़िंग मास्क भी लगाती हैं।

4. सोनम अपने बालों पर कोनेयर हेयरब्रश इस्तेमाल करती हैं और केराटीस के हेयर प्रोडक्स लगाती हैं। उन्हें अपने बालों पर कलर करना भी काफी पसंद है।

 

Related posts

अगर आप भी चाहते हो बालों को लंबा और खूबसूरत बनाना तो अपनाएं ये नियम

Anup Dhoundiyal

बारिश के बदलते मौसम से बचने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

News Admin

इन लक्षणों से पहचाने कहीं आप भी डिप्रेशन का शिकार तो नहीं

Anup Dhoundiyal

Leave a Comment