उत्तराखंड में सेल्स गर्ल की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या
काशीपुर- गिरिताल रोड स्थित मोबाइल शोरूम पर कार्यरत सेल्स गर्ल की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शोरूम से डेढ़ लाख कीमत के 11 मोबाइल भी गायब बताए जा रहे हैं दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शोरूम स्वामी की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जिला पौड़ी तहसील धुमाकोट के ग्राम दिगौलीखाल निवासी पिंकी रावत (22) पुत्री मनोज रावत तीन माह से इस शोरूम में काम कर रही थी। वह मानपुर रोड पर आरके पुरम कॉलोनी में चंदन सिंह के मकान में अपने भाई प्रवीण रावत के साथ किराए पर रहती थी।
More Stories
केदारताल ट्रेक पर मिले तीन शव, अन्यों की तलाश जारी
आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग को लेकर किया मुख्यमंत्री आवास कूच, गिरफ्तार
हाईकोर्ट से गिरधारी लाल साहू की रिट याचिका खारिज