उत्तराखंड के रुड़की में लिब्बारेहड़ी क्षेत्र में दिवाली की रात पटाखों को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। इस दौरान विवाद में तीन लोग घायल हो गए हैं। देर रात सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मामला दो समुदायों के बीच का होने से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसलिए रात से ही गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
कोतवाल ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं एक पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर प्रशासन ने पांच नामजद आरोपियों और एक के खिलाफ मारपीट व बलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

More Stories
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का निरीक्षण
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाएगी स्थानीय लोगों की आर्थिकीः सीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित ‘इस्तीफे’ को लेकर उठे सवाल