October 20, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

हरिद्वार स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

देहरादून, Ukreview। हरिद्वार स्टेशन पर बुधवार सुबह एक हादसा हुआ, जहां प्लेटफार्म पर खड़ी एक बोगी में अचानक आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन की बोगी बुधवार सुबह 9 बजे प्लेटफार्म नंबर 8 पर खड़ी थी। तभी अचानक बोगी से धुंआ निकलने लगा। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, आग ने बोगी को चपेट में ले लिया। इस घटना के रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गयी। आनन फानन में रेलवे प्रशासन ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।  घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उसके बाद रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।