October 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

जल विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की

देहरादून,UKReview। जल विद्युत निगम में एक निजी कंपनी को एक कार्य के दो अनुबंध और 21 दिनों में 9 करोड का कार्य करने पर युवा सेना के प्रदेश कार्यकारिणी ने सवाल खड़े किए है। इस पूरे मामले की घोटाले की आंशका जताते हुए कार्यकारिणी ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जल विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की।
युवा सेना प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन डोभाल के नेतृत्व में युवा सेना कार्यकर्ता जीएमएस रोड स्थित जल विद्युत निगम कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए दर्शन लाल डोभाल ने कहा कि विभाग की ओर से मई माह में यमुना वैली स्थित डाक पत्थर बैराज में 21 दिनों के भीतर 9.30 करोड के कार्य करवाना अपने आप में सवाल खड़े करता है। वहीं संबधित कंपनी को एक काम के दो अनुबंध पत्र जारी करने से इस पूरे मामले का सवालों के घेरे में खड़ा करता है। कहा कि अगर इस पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही नही की गई तो युवा सेना प्रदेश व्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर संजीव सुजाईक, भूपेंद्र भट्ट, सूर्य भट्ट, दीपक शर्मा, राकेश सकलानी, राहुल चैहान आदि मौजूद रहे।