October 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

दून वल्र्ड स्कूल ने मनाया विंटर कार्निवाल

देहरादून। दून वल्र्ड का विंटर कार्निवाल आज अपने स्कूल में धूमधाम से मनाया गया। यह कार्निवाल सुबह 11 बजे शुरू हुआ और लगभग 3 बजे समाप्त हुआ। इसके मुख्य अतिथि रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ रहे जिन्होंने इस कार्यक्रम का उद्धघाटन किया। कार्निवाल में शिक्षकों ने विभिन्न भोजन और खेल स्टाल लगवाये थे। स्कूल के प्राचार्य संतोष कोटियाल ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन के पीछे का उद्देश्य शिक्षकों और छात्रों को प्रबंधकीय कौशल विकसित करने विभिन्न परिस्थितियों का जवाब देने और सहयोग के महत्व को समझने में मदद करना था।
छात्रों अभिभावकों और आगंतुकों ने विभिन्न स्वादिष्ट क्षेत्रीय भारतीय चीनी और अन्य व्यंजनों का आनंद लिया। खेल स्टालों ने भी अच्छी संख्या में आगंतुकों को आकर्षित किया। मिकी माउस बच्चों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण था। सांता क्लॉस का खूबसूरत क्रिसमस ट्री और मूविंग मॉडल सभी के लिए एक सेल्फी-पॉइंट बन गया। कार्निवाल पर एक बहुत अच्छा फुटफॉल था। अभिभावकों ने स्कूल द्वारा कार्निवाल के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी यही जारी रहेगा। दून वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन मनदीप डांग ने इस अवसर पर कहा मुझे खुशी है कि माता-पिता और छात्र ने हमारे स्कूल में शीतकालीन कार्निवल का आनंद लिया। क्रिसमस और नव वर्ष का त्योहार आ रहा है। हम सभी छात्रों और उनके माता-पिता को शुभकामनाएं देते हैं। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य संतोष कोटियाल, वीणा कालिया निदेशक रणवीर सिंह मैनेजिंग ट्रस्टी पारुल गर्ग अकादमिक समन्वयक वंदना नारंग गतिविधि समन्वयक के साथ-साथ पूरे स्टाफ और माता-पिता भी मौजूद रहे।