October 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला, सौंपा ज्ञापन

देहरादून,UKR। विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्या से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन प्रेषित किया।
जनहित की विभिन्न समस्याओं की ओर महामहिम राज्यपाल का ध्यान आकर्षित करते हुए कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने संवैधानिक संरक्षक होने के नाते जनहित के इन बिन्दुओं पर शीघ्र निर्णय लेने हेतु राज्य सरकार को निर्देशित करने का आग्रह किया। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अलावा नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा हृदयेश, उपनेता प्रतिपक्ष करण महरा, फुरकान अहमद, ममता राकेश, पूर्व विधायक डाॅ0 अनुसूया प्रसाद मैखुरी, राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, गरिमा दसौनी, सुनित सिंह राठौर आदि शामिल रहे।